जिला जेल में सजा काट रहा दुष्कर्म का आरोपी अशफाक की हार्टअटैक से मौत

बरेली। शुक्रवार की देर रात तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अशफाक अहमद उर्फ अल्ला रक्खा (82) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक कैदी अशफाक को एफटीसी कोर्ट ने पिछले वर्ष सात साल की सजा सुनाई थी। जिसमें से वह केवल आठ महीने की ही सजा काट पाया था। परिजनों के मुताबिक अशफाक को पहले भी दो हार्ट अटैक पड़ चुके है। यह तीसरा था। जिसमें उसकी जान चली गई। आपको बता दे कि थाना भमोरा के देवचरा के रहने वाले अशफाक उर्फ अल्ला रक्खा देवचरा में ही कपड़े की दुकान चलाया करता था। पड़ोस की तीन साल की बच्ची उसकी दुकान पर सामान खरीदने आती थी। अशफाक एक दिन उस बच्ची को छत पर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। इसके बाद अशफाक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। वर्ष 2020 में स्पेशल जज एफटीसी अरविंद कुमार शुक्ला ने उसे सात साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। स्पेशल कोर्ट ने अशफाक को सजा सुनाने के साथ ही साथ उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। हालांकि अशफाक के परिजन मामले को अभी भी झूठा बता रहे हैं। उनका कहना है कि व्यापारी रंजिश की वजह से ही उन्होने अशफाक को फंसाया था। अशफाक को कोर्ट ने वर्ष 2020 में अक्टूबर मे सात सला की सजा सुनाई थी। इसके बाद उसे जिला जेल भेज दिया गया था। अशफाक अपनी केवल नौ महीने की ही सजा काट पाया था। इसके बाद शुक्रवार रात उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।