नव विवाहित महिला ने साड़ी के फंदे से लटककर दी जान, तीन माह पहले हुई थी शादी

बरेली। थाना सुभाषनगर के करेली मे शुक्रवार देर रात एक नव विवाहित 20 वर्षीय महिला ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। कमरे के अंदर ही उसने साड़ी का फंदा बनाया और कुंदे से लटक गई। ससुराल वालों ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची सुभाष नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि महिला का पहले से कुछ मानसिक बीमारियों का इलाज चल रहा था। जिसकी वजह से मायके वालों का भी ससुरालियों पर कोई आरोप नही है। आपको बता दें कि मूलरूप से रामगंगा के आश्रम में रहने वाली तारा ने कुछ महीनों पहले अपनी शादी की खुद इच्छा जाहिर की थी। पुलिस के मुताबिक उसने अपने पिता तेजराम से कहा था कि वह अब शादी करना चाहती है। इसके बाद परिवार वालों ने लड़का देखना शुरू किया और करेली के सन्नी नाम के लड़के से तीन महीनें पहले शादी कर दी। बताया जा रहा है कि वह शादी के बाद भी इधर-उधर की बातें सोचती रहती थी। कभी खुश दिखाई नहीं देती थी। कई वार ससुराल और मायके वालों ने पूछने की कोशिश की मगर वह कुछ नहीं बताती थी। अब शनिवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक मृतिका तारा ने मरने से पहले अपने मायके आने की इच्छा जाहिर की थी। बताया जा रहा है कि उस वक्त ससुरालियों ने उसे मायके आने से रोक दिया था। उसके बाद तारा ने अपनी जान दे दी। हालांकि मायके वालों का भी कहना है कि तारा मानसिक रूप से कुछ बीमार थी। उसने पहले भी एक-दो बार सुसाइड करने की कोशिश की थी। मगर उस समय उसको बचा लिया गया था। इस बार उसने सुसाइड कर ही लिया। पुलिस के मुताबिक मृतिका तारा का पति सन्नी एक शराब के ठेके पर काम करता है। जब पुलिस को खुदकुशी की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। साथ में फॉरेंसिंक की भी टीम गई। टीम ने जांच पड़ताल के बाद कुछ नमूने एकत्र किए है। जांच के बाद ही उनकी पुष्टि हो सकेगी। उधर, पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह से सामने आ जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।