जसवंत सिंह सैनी को पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाये जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर

नागल/ सहारनपुर- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पिछड़े समाज के नेता जसवंत सिंह सैनी को पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय विजय कश्यप की पत्नी सपना कश्यप को पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाए जाने पर भाजपाइयों ने हर्ष व्यक्त किया है ।नागल क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष के भाजपा समर्थित प्रत्याशी मास्टर मांगेराम चौधरी, क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम , पूर्व प्रमुख अनिल पुन्डीर,पूर्व जिला महामंत्री इंद्रेश त्यागी, भाजपामंडल अध्यक्ष पवन त्यागी महामंत्री विपिन चौधरी,अतुल कुमार,सतीश आमकी, सुनील कुमार, जौगैन्द्रसिह प्रधान, आजाद सिंह, महकसिह,कृष्णपाल गुर्जर, अनुजकुमार भोला, पपिन चौधरी, अश्विनी कुमार, विकास नगली, मनोजकुमार दिनेश आर्य सतेन्द्र आर्य प्रवीण चौधरी,मानसिंह सैनी, कपिल डावर आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रदेश सरकार द्वारा सहारनपुर को सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त किया।

– सहारनपुर से मन्थन चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।