छत से गिरकर युवक की मौत, मचा कोहराम

निगोही, शाहजहांपुर। छत पर सो रहा युवक लघुशंका के लिए उठा। इसी दौरान वह छत से नीचे गिर गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चेना रूरिया गांव निवासी सुखपाल की उम्र तकरीबन 30 साल थी। वह तांगा चलाकर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार शाम करीब सात बजे उसने परिवार के लोगों के साथ खाना खाया। और पड़ोसी भालू की छत पर जाकर सोने चला गया। रात करीब 11 बजे सुखपाल लघुशंका लगी। इसी दौरान वह छत से नीचे सड़क पर गिरा। उसको गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार की आवाज सुन लोगों की भीड़ लग गई। परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज के लिए लेकर चल दिए। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुखपाल की मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। मां आशा व पत्नी पिंकी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। नाते-रिश्तेदारों ने सभी को संभाला और सांत्वना दी। परिजनों ने बताया कि मृतक के दो बेटों में सूरज और अभयराज हैं। सुखपाल परिवार की रीढ़ था। उसी के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थी।।

रिपोर्ट :- कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।