खन्नौत नदी में मिली लापता युवक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

शाहजहांपुर। दो दिन से लापता युवक की लाश गुरुवार सुबह खन्नौत नदी में उतराती मिली। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया। क्षेत्र के नई बस्ती रेती मोहल्ला निवासी अमित कुमार की उम्र 32 साल थी। बीएड का चुका था। बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल की शाम अमित मोहल्ले के ही रहने वाले अपने तीन दोस्तों संग घूमने के लिए निकला था। देर रात तक जब अमित वापस घर नहीं लौटा। तब परिवार वालों ने उसके दोस्तों से जाकर जानकारी ली। दोस्तों ने बताया कि वह लोग अमित को छोड़कर लौट आए थे। उनके सामने अमित भी चला गया था। दूसरे दिन परिवार वालों ने थाने पहुंच इसकी सूचना दी। साथ ही रिश्तेदारियों में जाकर पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। गुरुवार की सुबह सब्जी की खेती करने वाले लोगों ने हनुमत धाम स्थित खन्नौत नदी में लाश को उतराता देखा। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकला। इधर, लाश मिलने की सूचना पर अमित के परिवार वाले भी पहुंच गए। शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई सचिन ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मृतक के पिता सुखलाल की मौत हो चुकी है। मृतक की मां सुदामा देवी, बहन खुशबू और कल्पना का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। उन्हें सूचना दे दी गई है।।

रिपोर्ट :- कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।