छत से उतरते समय महिला की जीने से गिरकर मौत

मीरगंज, बरेली। गुरुवार की रात महिला छत से नीचे जाने के लिए जीने से गिरकर मौत हो गई। कुछ देर बाद पति को घटना की जानकारी हुई। पत्नी रिश्तेदारों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। महिला पति के साथ मायके में रहती थी। एक दिन पहले दवा लेने मीरगंज आई थी। मायके वाले शव को अपने साथ ले गए। महिला जीने से कैसे गिरी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। कस्बा के मोनिस पत्नी शबाना के साथ घर में सो रहे थे। पत्नी ने रात में शेहरी बनाकर पति पत्नी ने छत पर एक साथ खाई। उसके बाद पति लेट गया। शबाना छत से उतरते समय अचानक जीने से गिर गई। शवाना काफी देर के बाद जब छत पर नहीं पहुंची। तब मोनिश ने नीचे उतर कर देखा कि शबाना जमीन पर पड़ी थी। पति ने पत्नी उसके हाथ पैर मसले। लेकिन शरीर में कोई हरकत न होने ताऊ शब्बीर और चाचा को बुलाया। तबतक शबाना (24) की मौत हो चुकी थी। मोनिश के माता-पिता चुढ़ौली गाजियाबाद में ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। वे भट्ठे पर थे। मृतका पति मोनिश के साथ गांव आलमपुर स्थित मायके में रहती है। परिजनों ने बताया शबाना पति के साथ एक दिन पहले दवा लेने मीरगंज आई थी। शुक्रवार को उसे दवा लेकर आलमपुर लौटना था। सूचना मिलने पर मायके वाले पहुंच गए। मायके वाले शव और पति को अपने साथ ले गए। उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। महिला के दो बच्चे खुशी और अमन हैं। अमन की उम्र दो वर्ष है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।