चंद्र ग्रहण: इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, जानिए 30 नवम्बर को कब और समय

वर्ष 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण इसी महीने नवंबर में लगने वाला है। यह चन्द्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा।हिंदू धर्मशास्त्र के अनुसार जीवन में ग्रहण का बहुत अधिक महत्व होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चंद्र और सूर्य ग्रहण होने से हर किसी के जीवन में अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है।2020 में 4 चन्द्र ग्रहण पड़े। जिसमें से आखिरी चंद्र ग्रहण ऐसी महीने 30 नवंबर को पड़ने जा रहा है। यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा।

ज्योतिषों के अनुसार यह चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में लगेगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण- 10-11 जनवरी को, दूसरा चंद्र ग्रहण- 5-6 जून को, तीसरा चंद्र ग्रहण- 5 जुलाई को सुबह के समय पड़ा था। अब चौथा चंद्र ग्रहण- 30 नवंबर को पड़ रहा है।चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और शाम को 5 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा।

सूर्य पृथ्वी चंद्रमा एक सीधी लें में हों, और पृथ्वी दोनों के बीच मे हो अर्थात चंद्रमा का पृथ्वी की ओट में आ जाना। उस स्थिति में सूर्य एक तरफ, चंद्रमा दूसरी तरफ और पृथ्वी बीच में होती है। जब चंद्रमा धरती की छाया में छुप जाता है तो चंद्र ग्रहण पड़ता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।