बरेली। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को विकास भवन सभागार में हुआ। इस दौरान जितेंद्र गंगवार को लगातार पांचवी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में करन सिंह को महामंत्री, गजेंद्र पाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अमित को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा अरविंद कुमार प्रांतीय प्रतिनिधि, मनोज कुमार संगठन मंत्री, भगवत शरण मंत्री, मुकेश कुमार संयुक्त मंत्री और अक्षय गुप्ता संप्रेक्षक बने। छत्रपाल को कार्यालय सचिव, मुकेश रस्तोगी को जिला प्रतिनिधि, आलोक गंगवार को विधिक सलाहकार, योगेश कुमार को मीडिया प्रभारी, अभिषेक सिंह को जिला संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। इमरान उपाध्यक्ष और रेखा रानी महिला उपाध्यक्ष चुनी गईं। सर्वसम्मति से शशांक सक्सेना और संजय दीक्षित को संगठन का संरक्षक घोषित किया।।
बरेली से कपिल यादव
