गुणवत्ता जांचने हेतु छात्र-छात्राओं का हुआ टेस्ट

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी -बरेली जनपद मे चल रहे पढ़े भारत बढ़े भारत कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को गुणवत्ता जांचने हेतु एंड लाइन सर्वे कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।11 मार्च को कक्षा 5 चयनित विद्यालय एवं चयनित छात्र-छात्राओं की गुणवत्ता जांचने हेतु एंड लाइन सर्वे कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।पढ़े भारत बढ़े भारत कार्यक्रम यूनिसेफ सर्व शिक्षा अभियान एवं इग्निस पहल के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के 5 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जा रहा है।इस कार्यक्रम की शुरुआत अगस्त 2018 में हुई थी।बरेली जनपद के सभी ब्लॉको में शनिवार को भाषा/गणित का चयनित विद्यालयों व चयनित छात्र-छात्राओं का एंड लाइन सर्वे किया गया।इसी क्रम में विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी में चयनित 18 विद्यालयों में शनिवार को भाषा व गणित का टेस्ट लिया गया।जिसमें कक्षा तीन के छात्र-छात्राओं से भाषा/गणित का टेस्ट लिया जा रहा था।चयनित विद्यालय में दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय सिरसा जागीर में कक्ष निरीक्षक गुलरेज हुसैन जैदी,मोहनी कृष्णा सक्सेना को लगाया गया था।
कक्षा पांच का भाषा व गणित का एंड लाइन सर्वे 11 को होगा:-
जनपद बरेली के सभी विकास खंडों पर चयनित कक्षा 5 के छात्र छात्राओं से भाषा व गणित का चयनित शिक्षक व शिक्षिकाओं के द्वारा एंड लाइन सर्वे कराया जाएगा।

– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।