नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का पर्व, घरों में गूंजे छठी मइया के गीत

बरेली। लोक आस्था, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। सुबह से ही पूर्वांचल और बिहार के परिवार पर्व के उत्साह में दूब गए। घरों में छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजने गले वो कहीं पूजा की तैयारियों के बीच सात्विकता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा गया। व्रती महिलाओं ने स्नान कर घर और रसोई की साफ सफाई की। इसके बाद विधि-विधान से सूर्यदेव और छठी मैया का स्मरण कर चार दिवसीय अनुष्ठान का संकल्प लिया। छठ के पहले दिन की सबसे खास परंपरा कडू-भात रही। व्रतियों ने सेंधा नमक से लौकी यानी कडू की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल तैयार किए। भोजन बनाने में आम की लकड़ी और स्वच्छ पूल्हे का इस्तेमाल भी कई परिवारों किया गया। प्रसाद तैयार होने के बाद पहले सूर्यदेव को भोग लगाया गया और फिर व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दिन लहसुन-प्यान समेत तामसिक भोजन से पूरी तरह परहेज किया गया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में स्थित शिव मंदिर के छठ पूजा स्थल पर भी श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। यहां घाट की सजावट और पूजा की तैयारियों के बीच परिवारों ने पर्व की शुरुआत की। इज्जतनगर और न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में भी छठ की परंपरा निभाने वाले परिवारों में खास उल्लास रहा। शनिवार को खरना होगा। व्रती दिनभर उपवास रखकर शाम को गुढ़ की खीर और रोटी का प्रसार तैयार करेंगे। इसे ग्रहण करने के बाद करीब 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होगी। आकृति तिवारी ने कहा कि छठ पूजा नई पीढ़ी को अपनी सस्कृति और रीति-रिवाजों से जोड़ने का अच्छा माध्यम है। हम बच्चों को परिवार की परंपराओं के बारे में जानने का मौका मिलता है। आधुनिक जीवनशैली के बीच ऐसे त्योहारों का महत्व और भी बढ़ जाता है। पहले की पूजा में और इस समय काफी बदलाव आया है। घाटों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है जिसे देखकर बहुत अच्छा लगता है। वही सदर आर्मी कैट निवासी 67 वर्षीया कलपति देवी ने बताया कि यह छठ पूजा के प्रति आस्था और उत्साह देखते ही बनता है। शादी के बाद से ही वह लगातार छठ महापर्व मनाती आ रही है। हर साल पूजा से कई दिन पहले ही तैयारियों में जुट जाती है। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका उत्साह कम नहीं हुआ है। पूरे परिवार के साथ हर्षोल्लास और श्रद्धा से छठ मनाना उनकी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। कृष्णानगर निवासी लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि वह पिछले 18 वर्षों से छठ पूजा कर रही है। उन्होंने बचपन से ही अपनी मां को छठ पूजा करते देखा और उन्हीं से पूजा की पूरी विधि सीखी। गां को देखकर ही उनके मन में छठ पर्व के प्रति आस्था और श्रद्धा जागी। शादी के बाद भी उन्होंने इस परंपरा को पूरी निष्ठा के साथ जारी रखा। इसी क्रम में बताया कि उनके पति और ससुर दोनो रोना में रहे है। इस कारण परिवार का अलग अलग शहरों में तबादला होता रहा, बावजूद उन्होंने छट पूजा की परंपरा कभी नहीं छोड़ी। जहां भी रहना हुआ, वहां उन्होंने पूरे उत्साह के साथ छठ पर्व मनाया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *