गांधी के विचारों की स्वीकार्यता पूरे विश्व में: धस्माना

•गांधी जयंती पर कांग्रेस की पदयात्रा.कुष्ठ आश्रम में भी होगा कार्यक्रम

देहरादून- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को धूम धाम से मनाने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। पार्टी कार्यकर्ता 2 अक्टूबर को राजधानी समेत राज्य के प्रदेश जिला मुख्यालय में प्रातः पद यात्रा करेंगी व बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित किये जाएंगे। उन्होंनं उक्त जानकारी देते हुए पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता प्रातः 10 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित होगे राष्ट्रपिता को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी के नेतृत्व में सद्भावना पद यात्रा निकालेंगे। जो एश्लेहाल घंटाघर होते हुए पलटन बाजार डिस्पेंश्सरी रोड दर्शनलाल चैक होते हुए गांधी पार्क पहुचेगी। जहां बापू की प्रतिमा पर माल्र्यापण करने के पश्चात पद यात्रा का समापन राजीव भवन किया जाएगा। श्री धस्माना ने कहा कि सांय 3 बजे पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व पार्टी के वरिष्ठ नेतागण भगत सिंह कालोनी मोहनी रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में कांग्रेस नेता सुनील जायसवाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में फल वितरण करेंगे।
– पौड़ी से इन्द्रजीत सिंह असवाल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।