उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क तक किया मार्च

पौड़ी गढ़वाल- उत्तराखंड जनपद देहरादून में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में आयोजित कांग्रेस जिला महानगर सेवादल की बैठक संपन्न हुई ।जिसमें उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रभारी डाॅ0 अमरजीत सिंह उपस्थित रहे । डाॅ0 अमरजीत सिंह ने जिले महानगर को अगामी कार्यक्रम के निर्देश दिये और जल्दी से जल्दी बाकी बचे पदाधिकारियों की कार्यकारिणी के नियुक्ति के निर्देश दिये। साथ ही 2 अक्टूबर को हरिद्वार में सेवादल की एक दिवसीय कार्यशाला में आने के निर्देश दिये तथा महानगर कांग्रेस सेवादल को महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के अध्यक्ष लाल चंद शर्मा जी के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिये। बैठक के बाद कांग्रेस सेवादल देहरादून के कार्यकर्ताओं ने लालचंद शर्मा जी के साथ गांधी पार्क तक मार्च किया ।

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश रस्तोगी भी उपस्थित रहे और महिला काग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित एवं जिलाध्यक्ष शिवा भट्ट, महानगर अध्यक्ष राजकुमार यादव, प्रवीण पुरोहित, राजेश नौटियाल, क्षितिज उपाध्याय, ललित थपलियाल कलम सिंह, सावित्री थापा’ अशोक कुमार, सुभाष थापा, प्रवीण चैधरी, अनिष कुरैशी, किशनपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
– पौड़ी से इन्द्रजीत सिंह असवाल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।