खेत पर किशोरी के साथ 4 लोगों ने किया दुष्कर्म:पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा किया दर्ज

आजमगढ़- मेंहनगर थाना क्षेत्र में खेत गयी एक किशोरी संग 4 युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म किया। इसके अलावा मारपीट की। वहीं मामले में पुलिस पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगा। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों को खुद अस्पताल ले जाकर इलाज को कहा। मामले में आक्रोशित परिजन, ग्रामीण पीड़ित लड़की को लेकर एसपी कार्यालय पहुँच गए। अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुभाष चंद गंगवार के अनुसार पहले छेड़खानी की तहरीर दी गई थी इसलिए उसी का मुकदमा दर्ज हुआ अब रेप की बात है तो दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करेंगे। पीड़िता का बयान होगा इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। पीड़िता किशोरी के अनुसार दो दिन पूर्व वह अकेले खेत गयी थी तभी गाँव का एक युवक व तीन बाहरी युवक आ गये और उसे पकड़ लिए। खेत में घसीट ले गए मारपीट किया और चारों ने दुष्कर्म किया। हालत खराब हो गयी। किसी तरह परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुँची और पूछताछ कर थाना ले गयी। बाद में एसओ ने भी पूछताछ कर मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता के चाचा के अनुसार लड़की के माँ बाप नहीं है और वही देखभाल करते हैं। पीड़िता से ठीक से पूछताछ भी नहीं की गयी और जो भाषा समझ में आयी उसी के अनुसार छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया गया। जबकि रेप हुआ।
रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।