कोरोना वायरस के प्रति स्काउट-गाइड करेंगे जागरूक व सिखाएंगे मास्क पहनना

बरेली। शहर में कोरोना का कहर लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिससे जिले भर में लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने व मास्क पहनने के बारे में अब स्काउट गाइड भी मैदान में उतरेंगे। स्काउट गाइड शहर के बाजारों में घूम-घूम कर मास्क पहनने के लिए प्रेरित करेंगे और साथ ही जिस व्यक्ति के पास मास्क नहीं होगा। उसको मुफ्त में मास्क भी देंगे। कोरोना का संक्रमण जिले भर में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। विभिन्न मंचों से जागरूकता के बाद भी लोग लापरवाही कर रहे हैं। घर से निकलते समय भी अधिकांश लोग मास्क नहीं लगाते हैं। अधिकांश लोग ऐसे भी हैं जो गलत तरीके से मास्क लगाते हैं। ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए स्काउट गाइड आगे आए हैं। जिला गाइड कैप्टन कंचन कनौजिया ने बताया कि स्काउट-गाइड पूरे जिले में कोरोना के प्रति जागरूक करने का अभियान छेड़ चुके हैं। बिना मास्क के घूमने वाले लोगों को मुफ्त में मास्क दिया जा रहा है। लोगों को सफाई और सैनिटाइजेशन की भी जानकारी दी जा रही है।

मास्क बैंक में जमा है 5000 मास्क

बेसिक शिक्षा विभाग में एक मास्क बैंक की स्थापना की है। इस बैंक में अभी तक लगभग 5000 मास्क के जमा हो चुके हैं। यह मास्क स्काउट गाइड मास्टर, बेसिक शिक्षकों और खुद स्काउट गाइड ने अपने हाथों से बनाकर जमा किए हैं। इनका भी जल्द जरूरतमंदों के लिए वितरण शुरू हो जाएगा।

बिना मास्क बीएसए ऑफिस में प्रवेश वर्जित

बीएसए कार्यालय में बिना मास्क के अब नो एंट्री का नियम लागू कर दिया गया है। यह फैसला जिले में लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लिया गया है। इसके लिए प्रवेश गेट पर ही कोरोना हेल्प डेस्क बनाई गई है। हेल्प डेस्क लोगों को चेक करने के बाद ही इंट्री देती है। जिन लोगों पर मास्क नहीं होता है उन्हें मास्क भी दिया जाता है। बिना मुंह ढके कोई भी अंदर प्रवेश नहीं करता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।