कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आए बैंक अफसर दंपत्ति हुए क्वॉरेंटाइन

बरेली। सुभाष नगर के कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आने से स्टेट बैंक में कार्यरत दंपत्ति भी कोरोना संदिग्ध की सूची में आ गए हैं। इन दोनों को उनके घर पर क्वॉरेंटाइन किया गया है। प्रशासनिक भवन में कार्यरत इन दंपत्ति के कारण स्टाफ में दहशत फैल गई है। पूरी इमारत को खाली कर सैनिटाइज करने की तैयारी हो गई है। डीएम आवास के सामने स्थित स्टेट बैंक के जोनल ऑफिस में एक दंपत्ति भी कार्यरत है। इनकी उम्र 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पिछले दिनों दंपत्ति एक डॉक्टर के पास दवा लेने गया था। उसी समय सुभाष नगर का युवक भी दवा लेने आया था। बाद में यह युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। इसकी सूचना जब दंपत्ति को मिली तो उन्होंने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। विभाग ने उन्हें उनके घर पर ही क्वॉरेंटाइन कर दिया है। इनका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। एहतियात के तौर पर स्टेट बैंक के जोनल ऑफिस को खाली करा लिया गया है। आज इसका सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि दंपत्ति के संपर्क में बैंक के 10-15 लोग आए हैं। यह भी दहशत में है। जोनल आफिस में 250 लोगों का स्टाफ कार्यरत है।।

– बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।