किसान मेले का हुआ आयोजन: विभिन्न योजनाओ की दी गई किसानों को जानकारी

*किसान देश की रीढ़ है किसान का विकास ही देश के विकास में भागीदार होकर एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है – जिलाधिकारी

नकुड़ /सहारनपुर- ब्लॉक सभागार मे आयोजित किसान मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि किसानों को भिन्न भिन्न प्रकार की जानकारी मिले इसके लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार जिला प्रशासन समय समय पर करता रहता है किसान भाईयो को इसका लाभ मिले इसके लिए ही आज किसान मेले का आयोजन किया गया है जिसमें समस्त विभाग अपनी अपनी योजनाओं का प्रचार प्रसार और जानकारी यहां दे रहे है
किसान मेले में मुख्य रूप से कृषि विभाग स्वास्थ्य विभाग ,मत्स्य विभाग बाल विकास विभाग ,पूर्ति विभाग,उद्यान विभाग आपदा प्रबन्धन गन्ना विकास समेत अनेक विभागों के स्टाल पर जानकारी देने के लिए विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे
इस मौके पर एस डी एम् हिमांशु नागपाल तहसीलदार देवेंद्र सिंह,बीडीओ विजय कुमार सांसद तिवारी पुत्र अमिनेश चौधरी,भाजपा नेता चो0 हरिपाल सिंह पवन सिंह राठौर राधेश्याम शर्मा पूर्ति निरीक्षक डॉ दीपांकर शर्मा सीडीपीओ रेखा कौशिक समेत अनेक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

– सहारनपुर से मन्थन चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।