किसान आंदोलन के चलते अमरनाथ समेत कई ट्रेन लेट, तपती धूप मे ट्रेनों का इंतजार

बरेली। रविवार को किसान आंदोलन के चलते 12 वें दिन भी यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। रुट डायवर्जन के चलते ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 14-14 घंटा तक लेट पहुंची। प्लेटफार्मों पर बैठे रेल यात्रियों को तेज धूप और गर्म हवाओं ने और भी रुलाया। सुबह से रात तक यात्री ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफार्मों पर परेशान हुए। पंजाब की ओर से आने वाली ट्रेनों ने 12 वें दिन भी यात्रियों को खूब परेशान किया। ट्रेनों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। (12588) अमरनाथ एक्सप्रेस 10 घंटा देरी से आई। जबकि दोपहर 11.40 बजे आने का समय है, यह ट्रेन रात को 9.40 बजे पहुंचेंगी। (13152) सियालदह एक्सप्रेस पौन चार घंटा विलंब से साढ़े चार घंटा देरी से आई। (13308) गंगा सतलुज एक्सप्रेस नौ घंटा देरी से सुबह 5.40 बजे ने आकर शाम को 4.32 बजे पहुंची। (05050) छपरा एक्सप्रेस 13.50 घंटा लेट थी। 04313 देहरादून स्पेशल 14.15 घंटा, कुंभ और दिल्ली स्पेशल आदि पांच-छह अन्य ट्रेन भी लेट हो गईं। यात्री रात से बरेली जंक्शन पर ट्रेनों के इंतजार में परेशान हो रहे थे। एक तो वैसे ही आसमान से आग बरस रही है। प्लेटफार्मों पर गरम हवाओं के थपेड़े लग रहे थे। पंजाब के शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों का आंदोलन अब यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। ट्रेनों और अंबाला और चंडीगढ़ से डायवर्ट कर बदले मार्ग से चलाया जा रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।