कांग्रेस द्वारा पद यात्रा कर नोट बंदी की दूसरी वर्षगाँठ पर जताया विरोध

आजमगढ़- 8 नवम्बर 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई नोटबन्दी की दूसरी वर्षगांठ कांग्रेस का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कलेक्ट्रेट क्षेत्र में पदयात्रा कर नोटबन्दी का विरोध जताया गया। जिला कार्यालय से यह पैदल मार्च कलेक्ट्रेट होते हुए रैदोपुर तिराहे से वापस कलेक्ट्रेट पर समाप्त हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस नोटबन्दी से सबसे ज्यादा फायदा भाजपा को हुआ है। सारे प्रदेश में कार्यालय खोल दिया गया। नोटबन्दी से न तो नक्सली गतिविधियों में लगाम लगी और न ही उग्रवादी गतिविधियों में कमी आई। प्रधानमंत्री की सारी बातें झूठी साबित हुई। नोटबन्दी भारतीय इतिहास का काला दिन था।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।