कन्या भ्रूण हत्या करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए: सुषमा सिंह

सहरानपुर- मिशन शक्ति- ‘‘नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन‘‘ अभियान के तहत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह ने बालिकाओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए आयोग के व्हाटसएप नम्बर 6306511708 पर शिकायत दर्ज कराने हेतु सुझाव देते हुए बताया कि शिकायकर्ता अपने शिकायती पत्र के साथ अपनी आई0डी0 संलग्न कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह आज यहां गोचर महाविद्यालय, रामपुर मनिहारान में मिशन शक्ति-जागरूकता चैपाल में बालिका संवाद कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होने बालिकाओं से संवाद कर उनके प्रश्नों का उत्तर दिया तथा छेड़छाड़, साइबर क्राइम, घरेलू हिंसा के सम्बन्ध मंे जानकारी प्राप्त की। उनके द्वारा सवालों का जवाब देते हुए साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए अपना मोबाइल नम्बर व अपना फोटो किसी के साथ शेयर न करने की बात कही। उन्होेने महिला हेल्प लाइन नम्बर के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए कन्या भू्रण हत्या रोकने के प्रति जागरूक करते हुए पी0सी0पी0एन0डी0टी0 अधिनियम की जानकारी प्रदान दी। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष द्वारा बालिकाओं को नेम प्लेट, सेनेटरी पैड व सैनेटाइजर वितरित करते हुए कोविड़-19 व व्यक्तिगत हाईजीन के प्रति जागरूक किया।
जिला प्राबेशन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कन्या सुमंगला योजना, 181 महिला हेल्प लाइन, सखी-वन स्टाॅप सेन्टर, निराश्रित महिला पेंशन योजना, कन्या भू्रण हत्या, पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा से महिलाओं की रोकथाम अधिनियम 2005, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी प्रदान करते हुए सरकार द्वारा चलायी जा रही लाभार्थीपरक योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की।
बाल विकास परियोजना अधिकारी, रामपुर मनिहारान कुसुम लता द्वारा बालिकाओं तथा महिलाओं को पूरक आहर, सैनिटेशन, पोषण अभियान, टीकाकरण पूर्ण कराने तथा कुपोषण से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए धात्री व गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित करते हुए पूरक आहार के प्रति जागरूक किया।
प्रभारी महिला थाना सरिता सिंह द्वारा 181 महिला हेल्पलाइन, 1090, 1098, 112 हेल्पलाइन नं0 के विषय में जानकारी प्रदान की गयी तथा रूपा हरित, जिला समन्वयक, महिला शक्ति केन्द्र, सहारनपुर द्वारा मिशन शक्ति अभियान की जानकारी प्रदान करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन योजना के समबन्ध में जानकारी प्रदान की गयी।
कार्यक्रम में नेहा शर्मा, रूपा हरित, रीना, विजय आनन्द, आँगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाएँ तथा विद्यालय का स्टाॅफ व छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।