उपकरण के अभाव में काम करने को मजबूर निगम कर्मचारी

बरेली। नगर निगम में लंबे समय से सुरक्षा उपकरणों का अभाव है। जिस कारण नगर निगम के कर्मचारी जोखिम में जान डाल कर अपना काम कर रहे हैं। फिर वह चाहे लाइटों को सही करना हो या सीवर लाइन की सफाई का काम हो। नगर निगम में तैनात कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से उनके लिए सुरक्षा के उपकरण नहीं मंगाए गए हैं। जिस कारण वे लोग अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। सफाई कर्मचारी बिना उपकरण के सीवर पाइप लाइन में उतरते हैं। उनके पास दस्ताने, मास्क, गमबूट व हेलमेट नहीं है। जिससे उनकी जान को खतरा बना रहता है। वहीं शहर की लाइट को सही करने वाले कर्मचारी भी सुरक्षा उपकरणों के अभाव में काम कर रहे हैं। गुरुवार को जल निगम द्वारा मजदूरों से सीवर लाइन की सफाई का काम कराया जा रहा था। इसी बीच बगैर सुरक्षा इंतजाम के काम कर रहे दो मजदूर पाइप लाइन के अंदर अचेत हो गये। मौके पर ठेकेदार मजदूरों को फंसा छोड़कर भाग गया था। वहां मौजूद लोगों की मदद से मजदूरों को सीवर पाइप लाइन से निकाला गया था। जल निगम का ठेकेदार बाजार सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों से काम करा रहा था। जिससे मजदूरों की जान भी सकती थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।