उत्तराखंड! सडक मार्ग से गैरसैंण गए मुख्यमंत्री

उत्तराखंड -सडक मार्ग से गैरसैंण गए मुख्यमंत्री जानी ऑलवेदर रोड के कार्यों की प्रगति भी देखी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सोमवार को सडक मार्ग से गैरसैण के लिये रवाना हुये। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से आगे चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के साथ ही यात्रा मार्ग व ऑल वेदर रोड के निर्माण की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ऑल वेदर रोड के कार्यों से चारधाम यात्रा में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय कि चारधाम यात्रा भी सुचारू रूप से संचालित हो तथा ऑल वेदर रोड का कार्य भी बाधित न हो। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों, आम जनता व विभिन्न जनप्रतिनिधियों से भी यात्रा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में चर्चा की तथा उनके सुझाव भी प्राप्त किये। मुख्यमंत्री ने श्रीयंत्र टापू श्रीनगर के समीप मेरीन ड्राइव बनाने की भी सहमति प्रदान की।
-इन्द्रजीत सिंह असवाल,पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।