उत्तराखंड :वाहन खाई में गिरने से दाे की माैत, तीन घायल

पौड़ी गढ़वाल- उत्तराखंड जनपद पाैडी गढ़वाल में आज थाना रिखणीखाल क्षेत्रान्तर्गत क्षेत्र चकुलियाखाल के करीब वाहन संख्या DL1CQ-4661 गहरी खाई मे गिर गयी। जिसमे 5 लोग सवार थे , जिसमे से 02 व्यक्तियो की मौके पर मत्यु हो गयी व 03 व्यक्ति घायल हो गये घायलो व मृतकों को स्थानीय लोगो की मदद से बाहर निकाला गया । घायलो को उपचार के लिए 108 के माध्यम से रा०सयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार भिजवाया गया व मृतको का मौके पर पंचायतनामा भरकर वास्ते PM हेतु कोटद्वार भेजा गया।
जानकारी के अनुसार घायल व्यक्तियों में सुनिल पुत्र भगवन्त प्रसाद उम्र 28 वर्ष पता डोगरी गैरसैण, पलक सुयाल पुत्री देवेन्द्र सुयाल उम्र 14 वर्ष पता मोलरबन्द एक्सटेन्सन बदलपुर जैतपुर साऊथ दिल्ली, मिनाषी सुयाल पत्नी देवेन्द्र सुयाल उम्र 40वर्ष पता उपरोक्त है जबकि मृतकों की शिनाख्त देवेन्द्र सुयाल पुत्र श्याम प्रसाद सुयाल उम्र 48वर्ष पता उपरोक्त व कनन पुत्री देवेन्द्र सुयाल उम्र 16वर्ष पता उपरोक्त के रूप में हुई है।
-पौड़ी से इन्द्रजीत सिंह असवाल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।