आरक्षण खत्म करने के लिए ब्राह्मण एक मंच पर आएं- अभिषेक तिवारी

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित पदाधिकारी परिचय सम्मेलन रविवार नबाबगंज के महाराज लॉन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में आये बलिया जिले से अभिषेक तिवारी (राष्ट्रीय संयोजक) व प्रदेश संगठन मंत्री पुनीत ने भगवान परशुराम के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में फरीदपुर, आंवला, नबाबगंज, भोजीपुरा, मीरगंज बरेली व बरेली महानगर के पदाधिकारी मौजूद रहे। मालवीय व पण्डित राधेश्याम द्वारा शिक्षा के प्रचार प्रसार पर भी विशेष मन्थन हुआ। पंडित राधेश्याम कथावाचक के नाम पर बरेली शहर में द्वार बनबाने की भी मांग उठी। आरक्षण को जातिगत आधार की जगह आर्थिक आधार पर देने की भी मांग उठी। ब्राह्मण समाज के युवा ने उत्तर प्रदेश में इंटरमीडिएट में 16वा स्थान लाने वाले अनुराग शंखधार को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंश तिवारी,अखिलेश उपाध्याय उर्फ बब्बू महाराज, पीयूष शर्मा, विभु, शिवांश शर्मा, उदित मिश्रा, रमाकान्त तिवारी, अरविंद शुक्ला, कामेश पांडे, मनोज शर्मा, हिमांशु पाण्डे, नितिश उपाध्याय, मोहित मिश्रा, कपिल शर्मा, राजीव गौड़,शैलेन्द्र शर्मा, वैभव अग्निहोत्री, विवेक शुक्ला आदि लोग रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।