आरएसएस ने प्रभात फेरी निकालकर राम मंदिर निर्माण मे मांगा सहयोग

बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने रविवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए महानगर कॉलोनी व आशुतोष सिटी कॉलोनी में प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान लोगों में उत्साह भी देखने वाला था। जय श्री राम घोष के बीच लोगों से अधिक से अधिक सहयोग के लिए अपील की गई। विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए संपूर्ण भारत वर्ष में निधि संग्रह अभियान 15 जनवरी को किया जाना है। इसी के लिए राम भक्तों की टोली घर घर निधि समर्पण के लिए जाएगी। जन जागरण के उद्देश्य से पूरे बरेली महानगर के 12 नगरों में राम जी का रथ निकाला जाएगा। जिसकी शुरुआत 2 जनवरी को मालवीय नगर से शुरू हो चुकी है। जिसमें नगर की सभी 8 बस्तियों में रथ घूमेगा। जिसमें संजयनगर से शुरू होकर शांतिपुरम, सैनिक कॉलोनी, तुला शेरपुर, वीर सावरकर नगर, छोटी बिहार बस्तियों से होते हुये, कूर्मांचलनगर मे संपन्न हुई। वहीं रविवार को महानगर और आशुतोष सिटी से रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। अब प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक रथ को घर-घर घुमाया जा रहा है। इस अवसर पर अनुराग अग्रवाल महानगर अभियान प्रमुख, रामाशंकर (विभाग संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद), महानगर प्रचारक विक्रांत, विभाग प्रचारक आनंद, पवन अरोरा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।