आपरेशन के बाद मरीज की बिगड़ी हालत, लापरवाही का आरोप, हंगामा

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के एक अस्पताल मे ऑपरेशन के बाद इलाज के दौरान लड़की की हालत बिगड़ गई है।परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। खबर को वायरल किया है। हालांकि कार्यवाही के लिए उन्होंने कोई शिकायती पत्र नही दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिला रामपुर के कस्बा मिलक निवासी कशिश के पेट मे दर्द होने के कारण उसे स्थानीय इलाके के राज श्री अस्पताल मे दो दिन पहले भर्ती कराया गया था। कशिश के मामा विपुल शर्मा ने बताया जांच के दौरान उसकी आंत उलझी बताई गई। जिसको लेकर डॉक्टर के एक पैनल ने ऑपरेशन कर दिया। जिसके बाद वह ठीक भी रही लेकिन शनिवार की सुबह एक अलग डॉक्टर का ग्रुप उसे देखने आया और दवा देने के बाद कशिश की हालत नाजुक हो गई। जिसके चलते उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। आरोप है अब डॉक्टर उसे दिल्ली ले जाने का दबाव बना रहे है। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और सोशल मीडिया पर मामला वायरल किया है हालांकि उन्होंने कार्यवाही के लिए कोई शिकयती पत्र नही दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।