आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को महिला सुरक्षा सम्बंधी उपायों व बच्चों को मिलने बाले खाद्यान्न दी जानकारी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। महिलाओ व बच्चियो के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधो एवं उनके उत्पीडन के रोकथाम हेतु मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी गई। बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को महिला कल्याण विभाग से आई शालू वर्मा ने महिला सुरक्षा सम्बंधी उपायों की जानकारी दी। समाज में फैल रही बुराइयों से कैसे अपनी सुरक्षा करें, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में जागरुक किया। इस मौके पर कहा गया कि महिला लक्ष्मी का रुप है अगर जरुरत पड़े तो मां दुर्गा व काली भी बन जाती है। इसीलिए महिलाएं अपनी शक्ति को जाने और पहचाने। बालिकाओं को 1090, 1098, 181, 100, 112 आदि नम्बरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा बाल विकास परियोजना की अधिकारी इंदिरा परमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों की लाभार्थियों को अब पोषाहार की जगह खाद्यान्न मिलेगा। गर्भवती, किशोरी और धात्री महिलाओं को गेहूं, दाल-चावल दिया जाएगा। दूध पाउडर और घी भी मिलेगा। खाद्यान्न वितरण की नई व्यवस्था स्वयं सहायता समूह की महिलाएं संभालेंगी। समूह की महिलाएं घर-घर जाकर लाभार्थियों को खाद्यान्न का वितरण करेंगी। वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो, इसकी देखरेख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगे। बैठक में करीब 107 आंगनवाडी कार्यकत्री व सहायिका मौजूद रही।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।