असत्य पर सत्य की जीत के साक्षी बने हजारों दर्शक:आजाद मैदान में जला रावण

राजस्थान-सादड़ी| असत्य पर सत्य की विजय के महापर्व विजय दशमी पर मंगलवार को हजारों दर्शकों की उपस्थिति में सादड़ी के आजाद मैदान में रावण को जलाया गया। नगर पालिका प्रशासन द्वारा आजाद मैदान में आयोजित विजयदशमी के महापर्व में सादड़ी व आसपास गांवों के लोगों ने 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले को जलता देखा। भगवान रामचंद्र और लक्ष्‍मण के जयकारे लगे।
बड़ों ने बच्‍चों को रामायण का यह सार समझाया कि अधर्म कितना भी ताकतवर क्‍यों न हो, धर्म के आगे उसे हारना ही पड़ता है। पुतला दहन से पहले आजाद मैदान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें म्यूजिकल चेयर, धीमी गति बाईक रेस, बोरी कूद आदि प्रतियोगिताओ का मंचन हुआ।
यहाँ पालिका अध्यक्ष दिनेश मीणा, उपाध्यक्ष दुदाराम बावरी, अधिशासी अधिकारी भंवराराम पटेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मेवाड़ा आदि उपस्थित रहे।
इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा माकूल प्रबंध किए गए।
अंतिम प्रतियोगिता के मंचन के बाद रावण का पुतला जलाया गया।
आजाद मैदान में रावण दहन देखने के लिए दोपहर बाद से ही नगर व आसपास के सभी कोनों से भीड़ उमड़ने लगी थी। सभी ने समय से मैदान के आसपास स्‍थान ग्रहण कर लिया। जो देर से पहुंचे वह भी खड़े होकर रावण दहन का इंतजार कर रहे थे। भीड़ के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा व्‍यवस्‍था भी चाक-चौबंद थी। मैदान परिसर में सादड़ी थाने की पुलिस के कई कॉस्टेबल व हेडकॉस्टेबल सुरक्षाकर्मी के रूप में मुस्‍तैद थे और भीड़ पर नजर बनाए हुए थे।
पाली से दिनेश लूणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।