अलग-अलग हादसों में ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत

बरेली। जनपद के बारादरी और भोजीपुरा थाना क्षेत्र मे ट्रक की टक्कर लगने से दो युवकों की मौत हो गई। एक मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहला हादसा शुक्रवार देर रात ईसाइयों की पुलिया के पास हुआ। सिकलापुर फर्नीचर मंडी निवासी 35 वर्षीय अनुज कश्यप जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने के लिए ईसाइयों की पुलिया की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान सेटेलाइट की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में अनुज की मौके पर मौत हो गई। जेब में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने परिजन को हादसे की सूचना दी। उनके परिवार में पत्नी रितु कश्यप और दो बच्चे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। दूसरा हादसा शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे भोजीपुरा क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर डे नाइट ढाबा के पास हुआ। पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *