अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, परिवारो मे मचा कोहराम

बरेली। शादी की दावत के दौरान घी कम पड़ गया पड़ोस के गांव से घी का पीपा लेकर लौट रहे युवक की बाइक बुग्गी से जा टकराई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।दूसरी घटना मे दावत से लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना आंवला क्षेत्र के कानगांव निवासी छोटेलाल पुत्र हरिलाल के पड़ोस में रहने वाले भतीजे अजय की बुधवार को शादी थी। शादी की दावत के दौरान घी कम पड़ गया। छोटेलाल घी का पीपा लेने कुंवरगांव गए थे। इस दौरान वापस आते समय रम्पुरा के पास उनकी बाइक बुग्गी से जा टकराई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना से कोहराम मच गया खुशियां मातम में बदल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना थाना बिथरी चैनपुर के भगवतीपुर निवासी मोहन सिंह का 32 वर्षीय बेटा सुमित कुमार रिश्तेदारी मे शादी की दावत मे शामिल होने एहलादपुर के पास कृष्णा ढाबा के पास गया था। गुरुवार की सुबह तड़के करीब तीन बजे वापस आते समय सुमित को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रात मे तीन बजे परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा दिया। इस घटना के बाद सुमित की पत्नी सुनैना का रो-रोकर बुरा हाल है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *