अब बागियों को बख्शने के मूड मे नही भाजपा, निष्कासन तय

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। गुरुवार को कस्बे के साहूकारा स्थित मंदिर हाल मे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार ने चुनाव संचालन समिति की बैठक की। सांसद ने नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के अध्यक्ष व सभासद के चुनावी समीकरणों पर गहन चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनावी अभियान को और गति प्रदान की जाए। पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर घर जाकर वोट मांगे।जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि प्रत्येक बूथ व मतदान केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ता तैनात कर बहुमत से भाजपा प्रत्याशी प्रीति अग्रवाल को चुनाव जिताने की अपील की। वही बगावत पर उतारू भाजपा नेताओं पर नाराजगी जाहिर की। बागी नेताओ पर निष्कासन तय है। इसके साथ ही पदाधिकारियों को एकजुट होकर चुनाव लड़ाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी एवं जिला सहकारी बैंक चेयरमैन वीरेंद्र गंगवार, निवर्तमान चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, वीरपाल गंगवार, राहुल साहू, भाजपा प्रत्याशी पति आशीष अग्रवाल, सौरभ पाठक सहित संचालन समिति के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *