अमरीश को उपाध्यक्ष व कानूनी सलाहकार की मिली जिम्मेदारी

बरेली। समाज सेवी संस्था एक गूंज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर के दिशा निर्देशन मे सर्वसम्मति से अमरीश कठेरिया को उपाध्यक्ष और कानूनी सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा कि अमरीश कठेरिया के संस्था मे जोड़ने से मजबूती मिलेगी और संगठन बढ़-चढ़कर समाज सेवा के क्षेत्र में पूर्ण रूप से भागीदारी करेगा। नवनियुक्त उपाध्यक्ष व कानूनी सलाहकार अमरीश कठेरिया ने कहा कि संस्था द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसे बखूबी निभाऊंगा और संगठन के उद्देश्य को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करूंगा। संस्था का उद्देश्य ही जरूरतमंद लोगों की मदद करना है उसी उद्देश्य के साथ संगठन के हित के लिए निरंतर कार्य करूंगा। जिस किसी जरूरतमंद को कानूनी सहायता की जरूरत पड़ेगी तो निशुल्क उपलब्ध कराऊंगा। शरदेन्दु सिंह चौहान, मुनीश गुप्ता, संजीव अवस्थी, आलोक सिंह, योगेश कुमार, राजन कुमार, अर्जुन सिह, बृजेश गोस्वामी एवं समस्त टीम ने बधाई दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।