अनलॉक बन में डोर-टू-डोर होगा नए सिरे से कूड़ा कलेक्शन

बरेली। स्मार्ट शहर में लोगों की सुविधा के लिए 40 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना शुरू की थी। दिसंबर में टेंडर के जरिए दो कंपनियों को यह जिम्मेदारी दी गई थी। 72 दिनों तक चले लॉकडाउन डाउन में अन्य वार्डों से कचरा कलेक्शन नहीं हो सका। अनलॉक वन में महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने पार्षदों की डिमांड पर सभी वार्डों में अगले महीने से कचरा कलेक्शन शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम ने दिसंबर में डोर टू डोर कलेक्शन योजना शुरुआत की थी। इसमें नई दिल्ली और गुड़गांव की दो कंपनियों को यह जिम्मेदारी दी गई थी। रामपुर गार्डन सिविल लाइंस समेत 40 वार्डों में इसकी शुरुआत की गई। मार्च में लॉकडाउन से पहले गली मोहल्लों को चिन्हित किया गया। कंपनी द्वारा पहले पॉश इलाकों में योजना की शुरुआत की गई थी। पिछले दिनों हुई बैठक में पार्षदों ने नगर आयुक्त से अन्य भागों में भी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कराने की डिमांड रखी थी। पार्षदों की मांग पर कंपनियों से अगले महीने से समस्त वार्डों में कूड़ा कलेक्शन कराने को कहा है। जिसको लेकर कंपनी ने मोबाइल में सर्वे शुरू करा दिया है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि जल्द ही सभी वार्डों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की शुरुआत करा दी जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।