शाहजहांपुर- शाहजहांपुर पहुंचे यूपी के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने माफिया डॉन अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या के सवाल पर बड़ा बयान दिया है। यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पुलिस की सुरक्षा में ऐसा होना नहीं चाहिए था। यूपी में कानून व्यवस्था के सवाल पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए पूरी तरीके से सरकार सक्षम है। उन्होने कहा कि सरकार ने प्रदेश में अमन चैन कायम करने के भर पूर प्रयास किए इसी वजह से सरकार दोबारा सत्ता में आई है । सुरेश खन्ना ने कहा कि जो लोग किसी न किसी रूप में अपराधी हैं और जो खासतौर से पेशेवर अपराधी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई भी हुई है । उन्होंने कहा कि अतीक और अशरफ की जो घटना हुई है यह तो कुदरत का फैसला है । अतीक और अशरफ की हत्या के सवाल पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले कि जब जुल्म की इंतेहा होती है तो कुछ फैसले आसमान से होते हैं। उन्होंने कहा कि यह आसमानी फैसला है।
अंकित शर्मा,शाहजहांपुर
