Breaking News

हंगामे के बीच हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक!विधायक ने अधिकारियों पर जताई नाराजगी

पिंडरा/वाराणसी- पिंडरा ब्लॉक मुख्यालय मंगारी के सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हंगामे के बीच हुई। जिसमें क्षेत्रीय विधायक ने सूचना के बाद भी अधिकारियों के अनुपस्थित होने पर नाराजगी जाहिर की और डीएम ने कार्यवाही की बात कही। इस दौरान अगले वित्तीय वर्ष के लिए मनरेगा के तहत ग्रामवार 686 लाख तथा चतुर्थ राज्य वित्त के 60 लाख रुपये अनुमोदन किये गए।
शनिवार की सुबह 11 बजे से प्रारम्भ हुई और सायं 4 बजे तक चली।इस दौरान सदस्यों ने गांवो के लिए प्रस्तावित बजट की ब्यवस्था न करने और पिछले वित्तीय वर्ष के भी प्रस्तावित कार्य के लिए धन आवंटन न होने शौचालय के लिए भेजे गए सूची का अनुमोदन व खाते में धन न आने समेत अनेक मुद्दों पर सदस्यों ने विरोध जताया। थाना गांव के अंजनी उर्फ बेचू पांडेय ने डार्क जोन का हवाला देकर विद्युत विभाग द्वारा किसानों को मोटर पम्प लगाने के लिए कनेक्शन न देने का आरोप लगाया।वही नहिया के धनंजय शर्मा ने पूर्व में बीडीसी द्वारा शौचालय निर्माण कराने के बाद भी धन का भुगतान न होने का मुद्दा उठाया। डीएम के गोद लिए गांव बैकुंठपुर के ग्राम प्रधान मृत्युंजय मिश्र ने गांव के 50 फीसदी ग्रामीणों का राशन कार्ड ढाई साल बाद भी न बनने का मुद्दा उठाया।हिवरनपुर के बीडीसी जयशंकर सिंह,परसरा के जितेंद दुबे,मानी के ग्रामप्रधान सुभाष, भोपतपुर के विनय सिंह, पिंडरा के सिज्जन यादव ,मंगारी के अनिल सिंह,खरगपुर के सुधीर सिंह, मरूई के महेंद्र पटेल ,समोगरा के प्रदीप पटेल समेत अनेक सदस्यों पेंशन, आवास , शौचालय,आगनवाड़ी केंद्रों के छत विहीन होने और नहरों में समय से पानी और सफाई न होने का मुद्दा उठाया।जिसपर डीपीआरओ शाश्वत आनंद और बीडीओ चन्द्रशेखर समेत संबंधित अधिकारियों ने सदस्यों के प्रश्नों का जबाब दिया।
वही बैठक के दौरान कई बार स्थिति को बिगड़ते देख मौजूद विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने सदस्यों को शान्त कराया।
बैठक के दौरान अनुपस्थित एक दर्जन अधिकारियों का मुद्दा उठा ।जिसपर विधायक डॉ अवधेश सिंह भी खासे नाराज दिखे और फोन से डीएम से नाराजगी जताई। बैठक में निंदा प्रस्ताव रखा गया और उनके खिलाफ कार्यवाही करने का आदेश दिया।साथ ही बैठक में तैयारी से न आने वाले अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह संचालन अपर जिला सहकारिता अधिकारी मुकेश श्रीवास्तव, धन्यवाद ज्ञापन ब्लॉक प्रमुख पूजा सिंह ने दिया।
इस दौरान जिलपं सदस्य जगदीश गुप्ता, गौतम सिंह, जितेंद चौहान, पूर्व जिपं सदस्य रामाश्रय सिंह,पवन सिंह, गुलाम मुहम्मद, विकास सिंह, विनय सिंह,गुड्डू पांडेय समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

*सदन में पास हुए 7 करोड़ के बजट*
खण्ड विकास अधिकारी चन्द्रशेखर ने बताया कि सदन में मनरेगा के तहत आवंटित हुए ग्रामवार 686 लाख रुपए का अनुमोदन सदस्यों द्वारा किया गया वही चतुर्थ राज्य वित्त के तहत 60 लाख रुपए पारित किया गया।इसके अलावा पीएमजीएसवाई के तहत आवास के लिए 7300 आवास चयन हेतु अनुमोदन किया गया और अगले वित्तीय वर्ष में ब्लॉक में स्वीकृत 27 आधुनिक आगनवाड़ी केंद्र बनाने का अनुमोदन किया गया।इसके अलावा हैंडपम्प के रिबोर समेत अनेक प्रस्ताव पारित हुए।

रिपोर्ट-:संजय गुप्ता फूलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *