डॉ. अनिल कुमार पालीवाल बाड़मेर जिले के निर्वाचन पर्यवेक्षक नियुक्त

राजस्थान/बाड़मेर- राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान द्वारा पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने तथा आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए एमबीएम विश्वविद्यालय जोधपुर के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार पालीवाल को बाड़मेर जिले का निर्वाचन पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि इस दौरान इनका प्रवास बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सर्किट हाउस में रहेगा। इनके मोबाइल नम्बर 8696351666 है। जिला परिषद सदस्यों, जिले की समस्त 17 पंचायत समिति सदस्यों, सरपंच एवं वार्ड पंच के निर्वाचन संबंधी कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *