सीआरएस ने मंधना-बृह्मवर्त खंड के विद्युतीकरण कार्य का किया निरीक्षण, स्पीड भी जानी

बरेली। रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत के साथ गुरुवार को इज्जतनगर मंडल के मंधना-बृह्मवर्त रेल खण्ड के विद्युतीकरण के पश्चात् विशेष निरीक्षण ट्रेन से गहन निरीक्षण किया। साथ ही बृह्मवर्त-मंधना तक गति परीक्षण भी किया। निरीक्षण स्पेशल बृह्मवर्त से अपराह्न 2.52 बजे चलकर लगभग 8 किमी की दूरी 12 मिनट में तय कर मंधना पहुंची। इस दौरान सीआरएस गाड़ी को गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ाया गया। विद्युतीकरण कार्य की अनुमानित लागत रु. 9 करोड़ है। निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त ने मंधना व बृह्मवर्त स्टेशनों पर उपलब्ध स्टेशन मास्टर पैनल तथा मंधना-बृह्मवर्त रेल खंड के मध्य पड़ने वाले कर्व, समपारोें, पुलों, सब स्टेशन पाॅवर का भी गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे, मुख्यालय गोरखपुर से प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर ए.के. शुक्ला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) रामकरण यादव, मुख्य विद्युत इंजीनियर निर्माण संतोष बेरवा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) सतेन्द्र कुमार सिंह सहित मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।