सिविल लाइंस में हुई चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

बरेली। कोतवाली पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर सिविल लाइंस में हुई चोरी का खुलासा किया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। सिविल लाइंस में मुन्ना चौबे वाली गली में रहने वाले रामनरेश के घर का ताला तोड़कर 17 अक्तूबर की रात चोरी कर ली गई थी। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने किला के मोहल्ला स्वालेनगर नवदिया निवासी मो. शादाब उर्फ अनस, रहमान और अरमान को गिरफ्तार कर घटना को खुलासा कर दिया। उनके कब्जे से चोरी के जेवरात, तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने बताया कि दिन में रेकी के बाद रात में वे वारदात करते थे। एक साथी बाहर खड़े होकर निगरानी करता था और दो अंदर घुसते थे। बाइक का नंबर ट्रेस न हो, इसलिए उस पर स्टीकर चिपका देते थे।।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *