बरेली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय को राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में विशेष जांच दल द्वारा क्लीन चिट मिलने पर भाजपाइयों ने अयोध्या पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। युवा अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के साथ एक प्रतिनिधि मंडल के सुरेश बंसल, राजेश अग्रवाल, भव्य अग्रवाल ने अयोध्या कारसेवकपुरम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चम्पत राय से मुलाकात कर उन्हें भगवान श्री राम की मूर्ति भेंट की। भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने चंपत राय को श्री राम के दूत हनुमान की उपाधि देते हुए कहा कि एसआईटी की जांच रिपोर्ट में उन्हें पूरी तरह निर्दोष पाया गया है, जिससे उनके समर्थकों और संत समाज में हर्ष की लहर है। एसआईटी की इस क्लीन चिट ने केवल कानूनी औपचारिकता पूरी नहीं की है बल्कि चंपत राय के उसी तपस्वी, बेदाग और निष्काम कर्मयोगी वाले सात्विक स्वरूप को पुनः स्थापित किया है। जिसे अयोध्या का संत समाज और करोड़ों रामभक्त पहले से जानते है।।
बरेली से कपिल यादव
