एसडीएम को देख ट्रक छोड़कर भागा ड्राइवर, रेता-बजरी लेकर आ रहा था

बहेड़ी, बरेली। उत्तराखण्ड से रेता-बजरी लेकर आ रहा एक ट्रक और पकड़ा गया। एसडीएम को देखकर ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक में लाए जा रहे खनिज का कोई कागज नहीं मिला। ट्रक को देवरनिया पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है। उत्तराखण्ड से रेता-बजरी का अवैध रूप से प्रदेश में लाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बॉर्डर पर कागजात चेक करने और रॉयलटी वसूलने के लिए तैनात अमले की सांठगाठ से बिना वैध कागजों के रेता-बजरी के ट्रक निकलने के मामलों की शिकायतें होने पर डीएम ने बॉर्डर पर सख्ती बरती, और वहां राजस्व विभाग की टीम की भी तैनाती कर दी। पिछले दिनों से एसडीएम ने इस मामले में आकस्मिक चेकिंग शुरू की तो बिना ट्रांसिट पास की गाड़ियां पकड़ में आने लगी। राजस्व विभाग की टीम ने मंगलवार की रात एक ट्रक पकड़ा, जिसके पास मिला ट्रांसिट पास अमान्य पाया गया। इस कार्रवाई के 24 घंटे बाद ही एसडीएम ने देवरनिया के पास एक और ट्रक पकड़ लिया। एसडीएम ने ट्रक नम्बर यूपी 22 बीटी 0832 को रोका, तो उसका ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि ट्रक के अंदर किसी भी तरह का कागज नही मिला। ट्रक को देवरनिया पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है, और खनन विभाग इस मामले में कार्रवाई कर रहा है। इससे पहले भी एसडीएम ने देवरनिया के पास एक ट्रक पकड़ा था, जो मुंडिया बार्डर से होकर निकला था, और उसके पास ट्रांसिट पास नहीं था। आज पकड़ा गया ट्रक भी मुंडिया बॉर्डर से किस तरह निकल आया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *