शाही, बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव पटवईया की रहने वाली राजकुमारी पुत्री रामधुन का ससुराल मे संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गयी। ससुरालियों ने बीमारी बताकर क्षेत्र के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पीड़ित रामधुन का आरोप है कि शनिवार को थाना शाही मे तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की और थाने से भगा दिया। पीड़ित की तहरीर के अनुसार थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव पटवईया की रहने वाली राजकुमारी की शादी दो साल पहले थाना शाही क्षेत्र के गांव सेवा ज्वालापुर के निवासी प्रमोद से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे और मारपीट करते थे। दो दिन पहले प्रमोद राजकुमारी को अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में ले गया। जहां से राजकुमारी के साथ मारपीट करते हुए घर लाया। शुक्रवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या की गई है। पूरे मामले मे पुलिस ने शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम को भेजा। फिलहाल पति प्रमोद घर से फरार हो गया है। इसके साथ ही मृतिका के पिता ने थाना शाही मे तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और उल्टा ही थाने से भगा दिया। पीड़ित दर दर की ठोकरे खाने पर मजबूर है।।
बरेली से कपिल यादव
