दो प्रत्याशियों के पति है कुख्यात स्मैक ड्रग्स तस्कर, पत्नियां लड़ रही अध्यक्ष पद का चुनाव

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी मे अध्यक्ष पद के लिए स्मैक तस्करी के बड़े नामों मे शुमार होने वाले माफिया की बीवियों की चुनाव मैदान मे है। अपराध मुक्त समाज… जैसे नारों और दावों के साथ करीब सभी दल और निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान मे किस्मत आजमा रहे है। नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के चुनावी रण मे दागियों के परिवार की पत्नियां चुनाव मैदान मे किस्मत आजमा रही है। राजनीतिक दलों के टिकट पर चुनाव लड़ रहे दावेदारों मे बेचैनी का माहौल है। वजह यह है कि स्मैक तस्करों की बीवियों से न सिर्फ कड़ी टक्कर मिलने बल्कि बाजी पलट जाने तक का अंदेशा है। पुुलिस रिकाॅर्ड के अनुसार गैंगस्टर स्मैक माफिया उस्मान खान की पत्नी रेहाना बेगम और कुख्यात स्मैक तस्कर शाहिद उर्फ कल्लू डॉन की पत्नी ने इमराना बेगम के खिलाफ या उनके पति पर एनडीपीएस मामले मे कई थानों मे मुकदमा दर्ज है। सबसे दिलचस्प यह है कि फतेहगंज पश्चिमी थाने के हिस्ट्रीशीटर, पत्नी को चुनाव लड़ा रहे है। पत्नी की फोटो के साथ अपनी तस्वीर लगाकर अपराध रोकने और विकास कराने का दावा कर रहे है। जिसमे तस्कर रेहाना बेगम कंघा व इमराना बेगम सितारा चुनाव चिन्ह निशान पर लड़ रही है। साथ ही तस्करो के समर्थक हर संभव प्रयास कर पब्लिक के बीच जाकर वोटर्स को लुभाने का काम कर रहे है। वोटर्स को लुभाने के लिए प्रत्याशी के एजेंट कोई कसर बाकी नही छोड़ रहे है। कस्बे मे चर्चा है कि तस्कर आधार कार्ड जमा कर पैसों का प्रलोभन देकर वोटर्स को खरीद रहे है। इन सभी मामलों में शासन और प्रशासन दोनों बेखबर है। हिस्ट्रीशीटर खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन करते नजर आ रहे है। आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर मे पुलिस की ओर से सफेमा और नारकोटिक्स अधिनियम के तहत तमाम और तस्करों के साथ इन दोनों तस्करों की भी करोड़ों की चल-अचल संपत्तियां फ्रीज की गई थी। दावा किया गया था कि फतेहगंज पश्चिमी मे स्मैक तस्करों और उनकी तस्करी के कारोबार को नेस्तनाबूद कर दिया गया है लेकिन अब उनकी बीवियों के चुनाव लड़ने से पुलिस के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। आपको बता दें कि शाहिद उर्फ कल्लू डॉन फतेहगंज पश्चिमी का बड़ा स्मैक तस्कर है। नवंबर 2021 मे मीरगंज पुलिस ने उसे 262 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इसके बाद थाना मीरगंज से कल्लू डॉन समेत अन्य के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई। इसके बाद थाना भुता मे स्मैक तस्करी के मामले में वह वांछित हो गया था लेकिन पुलिस के हाथ नहीं लगा। इसी बीच गुपचुप तरीके से कोर्ट मे सरेंडर कर जमानत अर्जी लगा दी थी। अर्जी पर हुई सुनवाई मे ईद से पहले जमानत पर घर आ गया और ईद के मौके पर घर-घर मिठाई बांट दी। शाहिद उर्फ कल्लू डॉन नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी से लगातार तीन बार सभासद रहा चुका है। सपा मे वह मीरगंज विधानसभा का उपाध्यक्ष भी रहा है। उसकी पत्नी इमराना नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी है और महिला सभा की मीरगंज नगर अध्यक्ष भी रही है। स्मैक तस्करी के मामले में इमराना भी जेल जा चुकी है। इसके बाद सपा ने दोनों से पल्ला झाड़ लिया। अब नगर निकाय के अध्यक्ष पद के लिए इमराना बेगम चुनाव मैदान मे है। कहा जा रहा है कि इमराना को चुनाव लड़ाने के लिए कल्लू ने सरेंडर किया था ताकि चुनाव से पहले वह जेल से बाहर आ गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *