भाजपा प्रत्याशी के लिये समर्थकों ने रोड शो कर मांगे वोट

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी पति आशीष अग्रवाल ने घर-घर जाकर वोट मांगे। भाजपा प्रत्याशी पति आशीष अग्रवाल ने कस्बे के मुख्य बाजार में दुकान दुकान जाकर मतदाताओं से जनसंपर्क किया और वोट मांगे। कहा अध्यक्ष बनने पर बिजली, पानी तथा सफाई व्यवस्था में सुधार कराएंगे। विधायक डॉ डीसी वर्मा ने कार्यकर्ताओं व लोगों से रविवार को बरेली कॉलेज बरेली ग्राउंड में होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना कन्हैयालाल सहित सैकड़ों समर्थकों शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *