विकास कार्यों के 42 प्रस्ताव पास, सांसद बोले- पात्रों को योजनाओं का दिलाए लाभ

भोजीपुरा, बरेली। जनपद के ब्लॉक भोजीपुरा मे आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास के 42 कार्यों के प्रस्तावों पर मंजूरी की मुहर लगाई गई। विभिन्न विभागों के अफसरों ने जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शुक्रवार को हुई बैठक में मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाएं। यह आप सब की जिम्मेदारी है। अगर इसमें लापरवाही बरती गई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए आप सभी लोग सचेत रहें। पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने आवास योजना, पेंशन योजना किसान सम्मन निधि, स्वास्थ्य संबंधी आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ब्लाक प्रमुख योगेश पटेल ने भी विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। बीडीसी एवं ग्राम प्रधानों से कहा कि अपने अपने गांवों से आवश्यक कार्यों की सूची प्रदान करें। विकास कार्यो के लिए सरकार तत्पर है। ब्लॉक प्रमुख ने खंड विकास अधिकारी को योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी कौशल कुमार गुप्ता, एडीओ संजय दीक्षित, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, एडीओ पीपी रूप किशोर गंगवार, एडीओ आईएसबी अनुज कुमार राणा, सुरेश दिवाकर, रामबाबू सागर, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *