बरेली – बरेली बेसिक शिक्षा विभाग में 11 वर्ष पूर्व पूर्व माध्यमिक स्तर पर प्रधानाध्यापकों की पदोन्नति की गई थी जिनका वेतनमान आज भी नहीं लगा है अनेकों बार प्रभावित प्रधानाध्यापक वरिष्ठ शिक्षा अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपने प्रकरण को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है इसी संबंध में बहेड़ी के प्रधानाध्यापक महेंद्र सागर हाई कोर्ट चले गए. पिछले महीने हाई कोर्ट द्वारा उनके पक्ष में निर्णय आया है. निर्णय आने से सैकड़ो प्रधानाध्यापक को आस लगी है. कल प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार से प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार ने इस प्रकरण से पूरी तरहअवगत कराया. उन्होंने बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार को पत्र लिखकर आवश्यक आदेश जारी करने की बात कही है उन्होंने जिक्र किया है जब उच्च न्यायालय का आदेश उनके पक्ष में आ गया है तब इनको न्याय मिलना चाहिए ज्ञात हो इससेपूर्व बरेली के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार भी कई मर्तबा शासन को इस प्रकरण से अवगत करवा चुके हैं. प्रधानाध्यापक डॉ लाल बहादुर गंगवार ने सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक डॉक्टर अजीत कुमार तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ विनीता प्रार्थना पत्र प्रेषित कर प्रकरण में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है
वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने पत्र लिखकर पदोन्नति प्रकरण से शिक्षा मंत्री को कराया अवगत
