राष्ट्रीय नवप्रवर्तन समारोह में डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने किया प्रतिभाग

बुलंदशहर – राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय तृणमूल नवप्रवर्तन एवं विशिष्ट पारंपरिक ज्ञान पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कृत राष्ट्रीय विज्ञान संचारक डॉ रवि प्रकाश शर्मा और एकेडमिक समन्वयक पूजा जोहरी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 60 इंस्पायर अवार्डी और 40 नव प्रवर्तको को समारोह में सम्मानित किया ।नवप्रवर्तन स्टार्टअप और युवाओं में कौशल बढ़ाने के लिए वरदान है इससे भारत का विश्व में इन्नोवेशन इंडेक्स बड़ा है।

– बरेली से पी के शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *