बरेली। बिना आईएसटीपी के खनिज परिवहन करते दो डंपर पकड़े गए हैं। खनन अधिकारी ने उन पर 1 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला है। खान अधिकारी ने सितारगंज मार्ग पर सिरसा चौकी के पास चेकिंग के दौरान खनिज परिवहन कर रहे दो डंपरों को बिना वैध आईएसटीपी के पकड़ा। जांच के दौरान दोनों वाहनों के पास खनिज परिवहन हेतु आवश्यक वैध आईएसटीपी नहीं मिले। खनिज अधिकारी ने दोनों ट्रकों से 1 लाख से अधिक का जुर्माना जमा कराया। खान अधिकारी बरेली ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार की जा रही है। बिना वैध आईएसटीपी के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगी। आखिर क्यों निकल रहे रेता बजरी के डंपर : बहेड़ी। आखिर डंपर बिना कागज के कैसे निकल रहे रहे। इसमें बाकायदा खनन माफिया बड़े स्तर पर इस अवैध काम को अंजाम दे रहे हैं और अफसरों को इसकी भनक तक न लग पा रही है। यह बात किसी के गले उतरने वाली नही है। कुछ समय पहले से प्रशासनिक स्तर से ऐसे डंपरों को पकड़ने का अभियान चला रखा है। इससे पहले यह डंपर धड़ल्ले से निकल रहे थे और सरकार को लाखों रुपये प्रति माह का चूना लगा रहे थे। इसी तरह यहां उत्तराखंड बोर्डर पर वन विभाग की चौकी पर टोल के पास वसूली का खेल चल रहा था।।
बरेली से कपिल यादव
