शिवम हत्याकांड में ट्रान्सपोर्ट मालिक सहित चार लोग गिरफ्तार

शाहजहांपुर- शाहजहांपुर सदर बाजार पुलिस और एसओजी टीम ने शिवम हत्याकांड का खुलासा करते हुए ट्रान्सपोर्ट मालिक सहित चार लोग को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियो ने शिवम की बड़ी ही बेहरमी से पीट पीट कर हत्या की थी।जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। पुलिस ने घटनास्थल पर लगा सीसीटीवी, डीवीआर की हार्डडिस्क , फाइवर का पाइप, हाथ पैर बाँधने में प्रयुक्त की गई रस्सी को भी बरामद कर लिया है पुलिस महानिरीक्षक बरेली डॉ राकेश सिंह ने शाहजहांपुर पुलिस लाइन सभागार पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज निवासी शिवम जौहरी की बीते मंगलवार को ट्रांसपोर्ट मालिक व अन्य लोगो द्वारा बड़ी ही बेहरेमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी मृतक के पिता अधीश जौहरी द्वारा कन्हैया हौजरी के मालिक नीरज गुप्ता, ट्रान्सपोर्ट मालिक बंकिम सूरी, कुणाल अरोरा, शिवम गुप्ता ,नीरज गुप्ता के एकाउन्टेन्ट , केशव व एक अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था थाना सदर बाजार व एसओजी की टीम ने आज गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे कैण्टोनमेंट क्षेत्र में वीर अब्दुल हमीद चौक स्थित यात्री शेड के पास से शिवम गुप्ता , बंकिम सूरी, गोविन्द गुप्ता और उसके भाई राघव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया टीम ने आरोपियो के कब्जे व निशादेही पर घटनास्थल पर लगा सीसीटीवी, डीवीआर का हार्डडिस्क , जिस फाइवर के पाइप से शिवम को पीटा गया था वो और उसे बंधने के लिए इस्तेमाल की गई रस्सी को भी बरामद कर लिया है मृतक करीब सात वर्षों से मोहल्ला अजीजगंज में सूरी ट्रान्सपोर्ट पर नौकरी करता था। वहीं बहादुरगंज में स्थित कन्हैया हौजरी का सामान सूरी ट्रान्सपोर्ट के जरिये से आता था। कन्हैया हौजरी का कुछ सामना आया था और उसमे से कुछ नग कम थे। शक था कि शिवम जौहरी ने सामना को गायब किया है।बीते मंगलवार की सुबह सूरी ट्रान्सपोर्ट के मालिक बंकिम सूरी की शिवम गुप्ता से इस सम्बंध में बातचीत हुई और तय रणनीति के तहत बंकिम सूरी ने एक अन्य कर्मचारी कुणाल से फोन करके शिवम जौहरी को उसके साथ कन्हैया हौजरी पर लेकर आने को कहा कुणाल न शिवम जौहरी का फोन दुकान पर रखवा दिया और फिर शिवम जौहरी को साथ लेकर कन्हैया हौजरी आ गया बंकिम सूरी,शिवम गुप्ता आदि उसे चौथे फ्लोर पर ले गये और उसे वहां एक लोहे के पिलर से बॉधकर प्लास्टिक के पाईप और डंडे से उसकी बड़ी ही बेहरेमी से पिटाई की थी।

– अंकित शर्मा,शाहजहांपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *