Breaking News

बेकाबू स्कार्पियो ने किया मौत का तांडव :ऑटो चालक सहित 4 की मौत

आजमगढ़ – सरायमीर थाने के वस्ती चौराहे के पास गुरुवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे बेकाबू हुई स्कार्पियो ने ने मौत का तांडव मचा दिया। अनियंत्रित गाडी ने बाइक,आटो रिक्शा और ठेले को रौंदा डाला। इस दुर्घटना में आटो चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं । घटना के बाद स्कार्पियो चालक फरार हो गया।जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के खेतासराय नगर पंचायत के चेयरमैन वसीम के पिता 85 वर्षीय मोहम्मद दाउद अपनी स्कार्पियो से गुरुवार को दोपहर में सरायमीर से खेतासराय जा रहेथे। खेतासराय निवासी चालक इसरार अहमद गुड्डू गाड़ी चला रहा था। सरायमीर-सिकरौर सहबरी मार्ग पर वस्ती चौराहे के पास पहुंचते ही अनियंत्रित स्कार्पियो चालक ने रोड किनारे खड़े आटो रिक्शा, बाइकसवार और ठेले को रौंद दिया। कुछ दूरी पर जाकर चालक स्कार्पियो खड़ी कर भाग निकला।स्कार्पियो के चपेट में आने से आधा दर्जन घायलों को ग्रामीणों ने सरायमीर के खरेवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया,जहां डाक्टर ने वस्ती गांव निवासी आटो चालक 40 वर्षीय विनोद कुमार यादव पुत्र सूर्यबली यादव व बाइक सवार फूलपुर कोतवाली के युसुफपुर खानपुर गांव निवासी 42 वर्षीय शांतिभूषणउपाध्याय पुत्र रामअजोर उपाध्याय और एक अज्ञात युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल स्कार्पियो सवार वृद्ध मोहम्मद दाउद, आटो रिक्शा सवार बस्ती गांव निवासी 28 वर्षीय अशोक यादव पुत्र डबलू यादव और 15 वर्षीय अज्ञात किशोर को रेफर कर दिया । सूचना मिलने पर घायल अशोक को परिजन अंबारी स्थितप्राइवेट अस्पताल में लेकर चले गए। जबकि पुलिस ने खेतासराय नगर के पंचायत के चेयरमैन के घायल पिता दाउद और गंभीर रूप से घायल अज्ञात किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लगभग एक घंटे बाद अज्ञात किशोर की भी मौत हो गई।सरायमीर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मृतकों में अभी तक आटो चालक विनोद यादव व बाइक सवार शांतिभूषण उपाध्याय की ही शिनाख्त हो पाई है। जबकि मृत किशोर सहित दो की शिनाख्त का प्रयास जारी है।

रिपोर्टर-:राकेश वर्मा सदर आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *