बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बिजली के तारों एवं ट्रांसफार्मर काटकर तेल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मंगलवार को रबर फैक्टरी के खंडहर में छापा मारकर दिलशाद निवासी पचदौरा दोहरिया थाना भोजीपुरा, नवासे, गुलाम रसूल निवासी बकरगंज किला बरेली, कौसर, नूर मोहम्मद निवासी सिमरवा शेरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से बिजली के 26 मीटर तार, 12 मीटर केबल, ट्रांसफार्मर का तेल, तार काटने के औजार, ऑटो आदि सामान बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर क्षेत्र में 25 एवं 28 जुलाई को हुई बिजली तार चोरी एवं ट्रांसफार्मर काटकर तेल चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया। एसओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने गत दिनों थाना क्षेत्र में विद्युत सामान की चोरी अकबर, इरफान निवासी पचदौरा दोहरिया भोजीपुरा, छबिराम उर्फ छब्बा निवासी लाई फरीदपुर थाना कुंवरगांव बदायूं, मोनिस, समीर रजा निवासी घंघोरा भोजीपुरा के साथ मिलकर की थी। एसओ ने बताया कि आरोपी चोरी का सामान कबाड़ी इकबाल, वाहिद निवासी तिलियापुर सीबीगंज, रिहान निवासी धंतिया फतेहगंज पश्चिमी, अबरार हुसैन परधौली सीबीगंज एवं रिजवान निवासी ईंट पजाया बरादरी बरेली को बेचते थे। ई रिक्शा से चोरी की गई बैटरी बरामद : नवाबगंज। महिला के घर के दरवाजे के पास खड़े ई-रिक्शे से तीन बैटरी चोरी करने वाले दो युवकों के पास से पुलिस ने बैटरी बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी पुष्पा देवी ने थाना नवाबगंज में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद जनपद पीलीभीत के मोहल्ला राजीव कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार और नवाबगंज के मोहल्ला कहारान निवासी मोहन स्वरूप को पकड़ कर उनसे पूंछताछ की तो उन्होंने चोरी की बात स्वीकार कर ली। फर्जी इंटर स्टेट ट्रांजिट पास संग ट्रक को पकड़ा : बहेड़ी। उत्तराखंड बॉर्डर पर बने चेकपोस्ट पर लेखपालों ने रेता बजरी के ट्रक को फर्ज़ी इंटर स्टेट ट्रांजिट पास से गुजरने की कोशिश करते समय पकड़ लिया। नायब तहसीलदार ने ट्रक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। खनन अधिकारी ने ट्रक मालिक और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उत्तराखंड सीमा पर पुलिस ने फर्जी आईएसटीपी (इंटर स्टेट ट्रांजिट पास) लेकर गुजरने वाले एक ट्रक को पकड़ा है।।
बरेली से कपिल यादव
