एआई से आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

फतेहगंज पूर्वी, बरेली। सोशल मीडिया से महिला की फोटो लेकर एआई के जरिए आपत्तिजनक फोटो-वीडियो तैयार करने और उन्हें प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर में आरोप लगाया कि युवक ने उसकी पत्नी की सोशल मीडिया प्रोफाइल से फोटो लेकर आपत्तिजनक सामग्री तैयार की और उसे वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि 10 सितंबर की रात आरोपी ने फोन कर पत्नी से बात कराने को कहा। मना करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने 11 सितंबर को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 67 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम विकास कुमार को सौंपी गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *